Video; देहरादूनः पलटन बाजार से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम की व्यापारियों से नोकझोंक

Please Share

देहरादूनः  प्रदेश में हाईकोर्ट के आदेश के बाद से अतिक्रमण विरोधी अधियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत  बुधवार को नगर निगम की टीम ने  पलटन बाजार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। जिससे मौके पर खलबली मच गई। निगम की कार्यवाही से व्यापारियों में रोष दिखाया। जिससे उनकी नगर निगम की टीम के साथ तीखी नोकझोंक हो गई ।

भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप के नेतृत्व में निगम और पुलिस टीम पलटन बाजार पहुंची। टीम ने मोती बाजार, सब्जी मंडी, रामा मार्केट आदि जगहों पर अभियान जारी रखते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया। इसी बीच व्यापारियों की निगम की टीम से तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि निगम और पुलिस की सख्ती देख व्यापारी बैकफुट पर आ गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान जेसीबी के जरिये सड़क पर लगाए गए लोहे के एंगल उखाड़े । वहीं, फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त किया गया। कार्रवाई देख दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ दिया। बताया गया कि दो ट्रक सामान जब्त किया। भूमि कर अधीक्षक ने बताया कि अभियान जारी रखा जाएगा। इस दौरान जेब्रा फोर्स के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like