Video: भारी बारिश और बादल फटने से पिथौरागढ़ में आपदा, एक बुजुर्ग महिला की दुखद मृत्यु, पुलिस रेस्क्यू टीम की सराहनीय कार्रवाई

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट ; 
पिथौरागढ़: आज ग्राम गढ़कोट, पोस्ट बिसाड़, जिला पिथौरागढ़ में बादल फटने की घटना के बाद जनपद पुलिस की टीमों ने त्वरित और समर्पित कार्य किया। इस आपदा में 72 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय की दुखद मृत्यु हो गई। डायल 112 पर सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसआई बसंत पंत व अन्य पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अथक प्रयास किए और मलवा में फंसे शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। मलवे के लगातार गिरने और बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में मुश्किलें आईं, लेकिन टीमों ने साहस और धैर्य का परिचय दिया और बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
घटना के समय मृतका के साथ घर में उनका पोता प्रियांशु, बेटा मनोज चंद्र उपाध्याय और बहू चंद्रकला उपाध्याय मौजूद थे, जो इस आपदा से सकुशल बच गए। हालांकि, मकान के पास स्थित गोठ में बंधी दो गायें और दो बछड़े इस आपदा में दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन के कर्तव्यनिष्ठा के कारण परिवार के अन्य सदस्यों की जान बचाई जा सकी। प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है और बचाव कार्य में किसी भी तरह की कमी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like