Video Doon Police: भाऊवाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Please Share
Dehradun: सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे तत्काल उपचार हेतु प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया।
एसएसपी देहरादून ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सालय पहुंचकर घायल बदमाश की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर एसपी सिटी और एसपी विकासनगर भी मौजूद रहे।
मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत उर्फ लकी (पुत्र विजय सिंह रावत, निवासी गोकुलधाम, क्लेमेंट टाउन, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून) के रूप में हुई है। वह थाना क्लेमेंट टाउन का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, नकब्जनी, अनैतिक देह व्यापार समेत कुल 14 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 315 बोर का देसी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए गए। यह बदमाश दिनांक 4 दिसंबर 2024 को सेलाकुई में हुई नकब्जनी की घटना में शामिल था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
एसएसपी देहरादून ने रात्रि चेकिंग अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समस्त अधिकारियों और थाना प्रभारियों को घंटाघर पर आयोजित गोष्ठी में सघन और प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like