VIDEO: हरिद्वार में सपा ने किया कांग्रेस को समर्थन का एलान

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: धर्मनगरी मे नगर निगम चुनाव अपने चरम पर है। हर पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान मे डटी है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि समाजवादी पार्टी अभी तक अपना रुख ही निर्धारित नहीं कर पा रही है। पिछले दिनों निर्दलीय प्रत्याशी शिबा खान को समर्थन देने पहुंचे सपाई नेताओं ने जमकर ताल ठोकी थी कि, उनका पूर्ण समर्थन शिवा खान को रहेगा।
वहीं दूसरी ओर आज कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर प्रेस वार्ता करते हुए सपा नेताओं ने बताया कि, समाजवादी पार्टी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगी तथा मेयर पद प्रत्याशी अनीता शर्मा को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराशर ने बताया कि, इस दौरान अधिकृत रूप से कांग्रेस को समर्थन दिया गया है क्योंकि कांग्रेस की स्थिति इस बार सबसे बेहतर नजर आ रही है।  वहीं दूसरी ओर इससे सांप्रदायिक ताकतों का भी दमन होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like