Video; नैनीताल: संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने सीएम के समक्ष रखी कर्मियों की मांग, मुख्यमंत्री धामी ने जल्द उनकी मांगो का समाधान किए जाने का दिया आश्वासन

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट;
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल और गढ़वाल मंडल के संयुक्त कर्मचारी महासंघ के देहरादून में हुए चुनाव में विजयी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कुमाऊँ मंडल विकास निगम कायार्लय नैनीताल में फूल मालाए पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी जो की लगातार 26 वीं बार महासंघ के अध्यक्ष बने। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के बाद निर्वाचित कार्यकारणी ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर निगम में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण, कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल को निगम को आर्थिक रूप से मजबूतीकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए देने के साथ ही खनन कार्य को निगम को सौपने सहित लंबित मागों का निस्तारण करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनकी मांगो का समाधान किया जाएगा। इधर कर्मचारी महासंघ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चन्दोला ने कहा कि वह कर्मचारियों के हित में कार्य कर सगंठन को मजबूती प्रदान करेंगे। किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में दोनों निगमों को पी पी मोड़ पर जाने नही दिया जायेगा। चाहे उसके लिये संघर्ष करना पड़े, सभी कर्मचारी एक जुट होगें। कार्यक्रम में मौजूद सँयुक्त कर्मचारी महासंघ के कई लोगों ने अपनी बात रखी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like