Video: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर महाराज ने श्रद्धालुओं को दी बधाई

Please Share
देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के लिए मंगलवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कोरोना काल में सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बधाई दी।
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सुबह वर्चुअल दर्शन किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य धामों की तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोले गए। रावल, तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की सीमित मौजूदगी में पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेष लग्न पुष्य नक्षत्र में मंगलवार सुबह सवा चार बजे भगवान बद्री विशाल के पट खोले गए।

यह भी पढ़ें: COVID-19: पिछले 24 घंटे में भारत में 4329 लोगों की मौत, 263533 नए मामले दर्ज, स्वस्थ हुए मरीज़ों की संख्या 422436

महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा स्थगित रहने तक वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। जिससे घर बैठे श्रद्धालु चारधाम के वर्चुअल दर्शन कर सकते हैं। कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्थिति सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित ढंग से चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Video: विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, कुछ ही लोग बने अखंड ज्योति के गवाह, वेदऋचाओं के उदघोष के साथ ब्रह्ममुहुर्त में खोले गये श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like