Video: बंदी गृह से फरार युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने थल क्षेत्र से किया गिरफ्ता, अभियुक्ता को भागने में मदद करने वाले अभियुक्त को भी धर दबोचा, नाबालिक बालिका का नाम भी आया प्रकाश में

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पुलिस से जमकारी प्राप्त हुई कि बन्दी गृह पिथौरागढ़ से अभियुक्ता अनुष्का उर्फ आकृति बुड़ाथोकी पुत्री उत्तम सिंह बुड़ाथोकी निवासी डुमलिंग दार्चुला नेपाल उम्र 25 वर्ष, रात्रि में लगभग 12:00 से 04:30 बीच फरार हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 224 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली धारचूला में वर्ष 2021 में धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जो न्यायालय में विचाराधीर चल रहा है।
पिथौरागढ़ व धारचूला पुलिस के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्ता की तलाश/ गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस, एसओजी, एएचटीयू सहित कुल 12 टीमें गठित की गयी थी। पुलिस टीमों द्वारा जनपद के समस्त सीमान्त बैरियरों, अन्तर्राष्ट्रीय झूला पुलों, व जनपद क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सी0सी0टी0वी फुटेज खंगाले गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता अनुष्का उपरोक्त को दिनांक 09.08.2023 को रविन्द्र भट्ट उर्फ रवि भट्ट पुत्र पीताम्बर भट्ट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चलियागांव पो0 तड़ीगांव थाना थल जिला पिथौरागढ़ के साथ तड़ीगांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रविन्द्र भट्ट द्वारा अभियुक्ता को भगाने में मदद की गयी तथा उक्त मामले में एक नाबालिक बालिका का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसके स्थानीय संरक्षक को, प्रारूप -2 नियम 8/7 का नोटिस तामील कराया गया। तथा इसके अतिरिक्त उक्त अभियुक्ता के फरार होने में हरीश बिष्ट पुत्र चन्द्र सिंह निवासी हिमखोला धारचूला का भी नाम प्रकाश में आया है जो दिनांक 04.05.2022 से NDPS ACT के मामले में पूर्व से ही बन्दी गृह में निरूद्ध है। जिस आधार पर अभियोग में धारा 216/ 120B IPC की बढ़ोत्तरी की गयी।
फरार अभियुक्ता की गिरफ्तारी में पिथौरागढ़ की आम जनता तथा तड़ीगांव व उसके आस पास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग किया गया जिसकी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। 
अभियुक्ता अनुष्का उर्फ आकृति बुड़ाथोकी पुत्री उत्तम सिंह बुड़ाथोकी निवासी डुमलिंग दार्चुला नेपाल उम्र 25 वर्ष। आपराधिक इतिहास- FIR NO 13/2021 धारा 8/20 NDPS ACT- कोतवाली धारचुला। 
अभियुक्त रविन्द्र भट्ट उर्फ रवि भट्ट पुत्र पीताम्बर भट्ट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चलियागांव पो0 तड़ीगांव थाना थल जिला पिथौरागढ़ तथा एक अन्य विधि विवादित बालिका।
आपराधिक इतिहास: 1-FIR NO-73/2016 धारा 147/323/341/325/326/504/506 IPC- कोतवाली पिथौरागढ़।
2-FIR NO – 80/2016 धारा 341/279/324 IPC- कोतवाली पिथौरागढ़।
3-FIR NO- 4/2017 धारा 60 EX ACT-थाना थल।
4- FIR NO- 23/2018 धारा 353/332/504/506 IPC -थाना थल।
5- FIR NO- 3/2021 धारा 323/504/506 IPC-थाना थल।
6- FIR NO- 12/2021 धारा 364 IPC -थाना थल।
7- NCR NO- 4/2017 धारा 323/427/504 IPC, 1/2020 धारा 323/504 IPC, 1/2021 धारा 504 IPC, 3/2022 धारा 323/504 IPC, 7/2022 धारा 504 IPC।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like