Video: एसडीआरएफ व जल पुलिस ने लगभग 75 से अधिक लोगों को व उनके छोटे जानवरों को रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित, बालावाली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दो धाराओं के बीच में फंसे थे यह लोग व उनके जानवर

Please Share
हरिद्वार: उप जिलाधिकारी लक्सर को आज प्रातः 9ः00 बजे पुलिस चैकी प्रभारी बालावाली थाना खानपुर, तहसील लक्सर द्वारा सूचना दी गई थी कि बालावाली क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा नदी के दो धाराओं के बीच में प्लेज की खेती कर रहे कुछ लोग तथा उनके जानवर फंस गए हैं तथा गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस कारण उन्हें रेस्क्यू कर निकाला जाना अत्यंत आवश्यक है।
सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार, पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार तथा पुलिस कंट्रोल रूम रूड़की को सूचना दी गई तथा जल पुलिस तथा एस0डी0आर0एफ0 की टीम को मय फोर्स तथा नाव व राफ्ट के साथ भेजने, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रुड़की गंगनहर उत्तर प्रदेश को भी नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना देते हुए गंगा नदी के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए सूचित किया गया। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अग्निशमन आदि भी को मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: Sunderlal Bahugana death: चिपको आंदोलन के पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा नहीं रहे, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स ऋषिकेश में ली अंतिम साँस

त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ तथा जल पुलिस के सहयोग से लगभग 75 से अधिक लोगों को तथा उनके छोटे जानवरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। उल्लेखनीय है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा जहां यह फंसे हुए थे उसका अधिकांश क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत है। इसी तथ्य को मध्यनजर रखते हुए एसडीएम बिजनौर तथा एसडीएम नजीबाबाद को मौके से ही सूचना दी गई कि अपनी टीमों को सक्रिय कर दें।
मौके पर शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी लक्सर के साथ विवेक कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रदीप चैहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर, आशीष नेगी, प्रभारी थानाध्यक्ष खानपुर, आशीष शर्मा चैकी प्रभारी गोवर्धनपुर, उपेंद्र सिंह बिष्ट चैकी प्रभारी बालावाली, सिताब सिंह राजस्व निरीक्षक खानपुर, फैजान खान, सचिन कुमार, अंजू कुमार, पंकज कुमार राजस्व उपनिरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like