Video: पिथौरागढ़ में युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत पर परिजनों का ने मचाया जिला मुख्यालय में बवाल

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ नगर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को शव के साथ लिए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही थाना सदर कोतवाली में भी प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस द्वारा मृतक की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भीड के आक्रोश को देखते हुऐ मौके पर पंहुचे पुलिस उपाधीक्षक ने जनता को समझाया एंव आश्वासन दिया की पुलिस अपनी कार्यवाही शीघ्र करेगी।
मृतक सुमित सिंह, उम्र 31 वर्ष की मां मनोरमा ने तहरीर में बताया है कि उसके पुत्र का विवाह करीब 9 माह पूर्व जनपद बागेश्वर के बैजनाथ क्षेत्र में चौरसूं निवासी मनीषा पुत्री सुरेश सिंह के साथ हुआ था। मां का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही मनीषा उनके बेटे को तंग करने लगी थी। बीती 22 अगस्त को सुमित और मनीषा महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ गए और गर्भवती मनीषा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मृतक सुमित की मां के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मनीषा ने गांव में जाकर निजी अस्पताल के परिसर में स्थित सुमित के कमरे में ही रहने की जिद करी और उसी रात उसने सुमित की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: अफगानिस्तान से सकुशल लौटे 56 उत्तराखण्ड वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

आरोप है कि कि 23 अगस्त की सुबह कुछ अज्ञात लोगों की मदद से सुमित की पत्नी अस्पताल का गेट फांदकर एक रिश्तेदार के पास गई और बताया कि सुमित उसके साथ मारपीट कर तंग कर रहा है। इसके बाद जब सुमित के कमरे में लोग पहुंचे हो मौके पर खून बिखरा था और सुमित संदिग्ध हालात में मृत पड़ा था। उसे काफी चोटें भी लगी थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तब इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला करार दिया।
इधर मंगलवार को लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कोतवाली रोड पर जाम लगा दिया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव को दफनाने से इन्कार कर दिया। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा। आखिरकार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया गया जिसके बाद प्रदर्शन कर शव लेकर वापस गए।
पिथौरागढ़ कोतवाली प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like