Video: जौनसार बाबर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी में बादल फटने से 3 लोगों की मौत, कई मवेशियों की भी मौत

Please Share
चकराता: देहरादून जिले के जौनसार बाबर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगियों के ग्राम क्वांसी के बिजनाड छानी के करीब बादल फटने की घटना में एक ही परिवार के 03 सदस्य मलवे की चपेट में आ गए, जिसकी सूचना SDRF व पुलिस को दी गयी। बादल फटने से कई जानवरों के बहने की भी सूचना है। तीनों लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बादल फटने से तेज वर्षा हुई। जिससे पानी व मलबे की चपेट में आकर तीन लोग बह गए।

यह भी पढ़ें: उपनल कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल की अवधि के मानदेय का भुगतान करेगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सैनिक कल्याण मंत्री के अनुरोध पर दी स्वीकृति

जानकारी के अनुसार यह घटना गाँव की छानी थी जिसका उपयोग पशुपालन सम्बन्धी कारोबार में किया जाता था। छानि की ऊपरी मंजिल में परिवार की दो बेटियां आग सेक रही थी, जबकि ग्रामीण मुना 32 वर्ष लकड़ी सम्बन्धी कार्य कर रहा था। अचानक से आये मलवे में यह तीनों मलबे की चपेट में आकर बह गए। सर्चिंग ऑपरेशन के लगभग 4 घण्टे के बाद मुन्ना दास, काजल व साक्षी के शव बरामद हुए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड बुलेटिन: आज 80 मरीज़ों की मौत, 3658 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 8006

मृतकों के नाम:
  • मुना (32 वर्ष)
  • काजल (13 वर्ष)
  • साक्षी (13 वर्ष)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like