वायरल वीडियो: प्रेमी जोड़े की हरकत पर ताई ने लगाई फटकार, बोली- ‘पाखंडी छोरा…’

Please Share

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस दौर में हर दिन कुछ-न-कुछ वायरल होता रहता है। इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में महिला सार्वजनिक जगह पर एक युगल की हरकतों का विरोध करती हुई उन्हें जमकर फटकार लगा रही है। इस फटकार पर युवती महिला को जवाब दे रही है कि वह 18 साल की बालिग हो चुकी है, जिस कुतर्क पर महिला ने फिर से दोनों को हिदायत देते हुए कहा कि, इस तरह की हरकतें सार्वजानिक जगह पर नहीं करनी चाहिए।

वहीं जब इस पर भी प्रेमी युगल लगातार महिला की बात का विरोध करते रहे तो महिला ने युवक को पाखंडी छोरा कह दिया और युवती की बोलती भी बंद कर दी। सोशल मीडिया के दावे के अनुसार, यह वीडियो दिल्ली मैट्रो का है। इससे पहले भी इस तरह की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रही हैं। सार्वजानिक जगह पर इस तरह की हरकतों से कई बार परिवार के साथ सफर कर रहे लोगों को असहज होना पड़ता है। हालांकि इस युगल को महिला द्वारा फटकार लगाने पर लोग सोशल मीडिया पर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कई मज़ेदार कमेंट्स भी यूज़र्स कर रहे हैं। इन्ही में से एक यूज़र ने लिखा कि, ताई एक बार आप पूरे दिल्ली में घूम आईये जिससे सारे छोरा-छोरी सुधर जायेंगे।

ताई जी उतारी मेट्रो में आशिको की फीत अगर सभी हमारे बुजुर्ग ऐसा करे तो कोई भी गलती नही होगी

Posted by Maharaja Singh on Friday, 15 November 2019

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like