उत्तराखंड: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: थाना नेहरुकोलोनी के अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अनिल कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी सारथी विहार नेहरू कॉलोनी देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायत दर्ज कराई कि, उनके एवं उनके मित्रों ने इंटरनेट पर ऑनलाइन जॉब सर्च किया, सर्च के दौरान इंटरनेट पर जावेद कुरैशी, जिसने अपना निवास डोगरी मुंबई लिखा हुआ था, से ऑनलाइन इंट्रोडक्शन हुआ। जिसने अपना टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस इंटरनेट पर अपलोड किया हुआ था। जावेद से बातचीत हुई, जिसके द्वारा विदेश भेजने एवं वीजा तैयार करने एवं विदेश में नौकरी लगाने के लिए इनसे प्रत्येक व्यक्ति से करीब  90 हजार लगने की बात बताई। अनिल कुमार एवं उसके 15 साथियों ने उक्त जावेद निवासी मुंबई ऑनलाइन व्हाट्सएप कॉल कर जावेद के कहने पर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उसके स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के खातों में प्रत्येक व्यक्ति के 90 हजार डिपॉजिट किए गए,  इस प्रकार करीब 20 लाख अनिल कुमार और उसके साथियों ने पिछले वर्ष अगस्त से लेकर दिसंबर तक जमा किए।

उक्त जावेद कुरैशी ने इन्हें ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट और मेडिकल सर्टिफिकेट भेजे एवं ऑनलाइन वीजा भी भेजा। जब विदेश जाने की बात आई तो उक्त जावेद टालने लगा और अपने ऑनलाइन मोबाइल आदि बंद कर दिए। इस प्रकार उक्त अनिल कुमार और उसके साथियों को एहसास हुआ कि जावेद में उनके साथ ठगी कर ली है। उक्त अनिल कुमार ने थाना नेहरू कॉलोनी पर जावेद के विरुद्ध विदेश भेजने के नाम पर रुपए हड़पने के संबंध में अभियोग दर्ज कराया।

अनिल कुमार की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 128/2019 धारा 406/ 420 भादवि दर्ज किया गया और जावेद निवासी मुंबई की तलाश एवं विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना प्रारंभ करते हुए टीम ने सर्वप्रथम जावेद के तीनों मोबाइल नंबरों की डिटेल प्राप्त की। अकाउंट की डिटेल प्राप्त की। अकाउंट की डिटेल और अकाउंट के एड्रेस धामपुर का मिला। मोबाइल की डिटेल्स में भी धामपुर की डिटेल्स प्राप्त हुई। जिस पर प्रतीत हुआ कि, मुंबई का एड्रेस फर्जी बताया गया।  इस पर पुलिस टीम धामपुर के लिए रवाना हुई। बीते कल नेहरू कॉलोनी पुलिस ने धामपुर में दबिश देकर जावेद कुरैशी को पकड़ा और जावेद कुरेशी से पूछताछ कर उसकी अकाउंट डिटेल प्राप्त की। जावेद को मुकदमा अपराध संख्या 128/19 में गिरफ्तार कर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बिजनौर से थाना नेहरू कॉलोनी लाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जावेद कुरेशी पुत्र जफर कुरेशी निवासी 76 बंदूकचयन, थाना धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

पूछताछ का विवरण

जावेद कुरेशी से थाना नेहरू कॉलोनी पर ठगी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। उसने बताया कि पैसों के लालच में उसने फर्जी तरीके से कुरैशी टूर एंड ट्रैवल्स नाम की कंपनी इंटरनेट पर अपलोड की और अपने मोबाइल नंबर इंटरनेट पर डाले।  जिसमें कई लोगों के उसको फोन आए, जिसको उसने फोन पर स्वयं विदेश में नौकरी दिलाने वाली कंपनी का एजेंट होने की बात कहकर लोगों से विदेश भेजने और  वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करना शुरू किया। जिसमे जावेद ने अपना एड्रेस मुंबई का बताया और  कई लोगों से इस तरह से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई है। उक्त जावेद शातिर किस्म का ठग है, जिसके विरुद्ध मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश में भी विदेश भेजने के एवज में ठगी करने के प्रकरण विचाराधीन हैं। पुलिस टीम ने जावेद के अकाउंट को फ्रीज किया है और मुंबई, पंजाब एवं आंध्र प्रदेश पुलिस से उक्त संबंध में संपर्क कर उक्त जावेद कुरैशी के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like