विदेश दौरे से लौटे एमजे अकबर, यौन शोषण के आरोपों पर कहा: बाद में दूंगा बयान

Please Share

नई दिल्ली: #MeToo मूवमेंट के बाद आरोपों में फंसे केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार को विदेश दौरे से वापस आ गये हैं। इस दौरान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे अपने ऊपर लगे आरोपों पर बाद में बयान जारी करेंगे। इस दौरान एमजे अकबर से पत्रकार ने इस्तीफे का भी सवाल पूछा लेकिन इसपर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। एमजे अकबर नाइजीरिया के दौरे पर गए हुए थे। आपको बता दें कि देश में व्यापक स्तर पर चल रहे #MeToo मूवमेंट में करीब 9 महिलाओं ने एमजे अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। हालांकि अकबर के खिलाफ ये सारे आरोप काफी पुराने हैं। ये आरोप तब के हैं जब एमजे अकबर विभिन्न संस्थानों में बतौर पत्रकार काम कर रहे थे। उधर, एक बार अकबर की तरफ से यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण के बाद बीजेपी के स्पष्ट रूख अपनाने की संभावना है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और लगता नहीं कि मंत्री के तौर पर वह लंबे समय तक पद पर रह पाएंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा है कि इस मामले की जांच होगी।

बता दें कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पहले ही #MeToo से जुड़े सभी मामलों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में रिटायर्ड जज और कानूनविद बतौर सदस्य शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like