विधान सभा सत्र के दौरान पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद

Please Share
देहरादून: मंगलवार से शुरु हो रहे विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज अजय रौतेला पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र की अध्यक्षता में निवेदिता कुकरेती कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि, सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी कर ले। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दे।
साथ ही कहा कि, विधानसभा गेट पर नियुक्त कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की भली प्रकार से चैकिंग कर ले, किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु को अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी /कर्मचारीगण इस बात का ध्यान रखे कि, विधान सभा के बाहर रोड पर कोई भी अनाधिकृत वाहन खड़ा न हो। इसके अतिरिक्त बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने-प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर ले। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान संयम बरतने तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like