विधायक मुन्नी देवी ने दिया जिला पंचायत अध्यक्ष से इस्तीफ़ा

Please Share

देहरादून: थराली विधायक मगनलाल शाह का देहांत हो गया था, जिसके बाद उप चुनाव में उनकी पत्नी मुन्नी देवी को उम्मीदवार बनाया। मुन्नी देवी चुनाव भी जीत गई थी। विधायक बनने से पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी थी। विधायकी के साथ जिला पंचायत की कुर्सी भी संभाल रही थी। लेकिन, अब भाजपा ने उनसे जिला पंचायत के पद से इस्तीफा देने को कहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान दिया कि, मुन्नी देवी अगले दो दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। हालांकि विधायक मुन्नी देवी ने आज ही इस पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल ने भी मुन्नी देवी के इस्तीफे को  स्वीकारा है।

विधायक मुन्नी देवी ने दिया जिला पंचायत अध्यक्ष से इस्तीफ़ा 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like