कर्नाटक: कांग्रेस-JDS विधायकों के इस्तीफे पर बोली BJP- ‘हम सरकार बनाने को तैयार’

Please Share

कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को लेकर हर घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब से नजर रख रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने 11 विधायकों के इस्तीफे पर कहा कि विधायकों को लगता है कि इस पार्टी (कांग्रेस-जेडीएस) से बाहर आने का यह बेहतर मौका है। इसीलिए इन लोगों ने इस्तीफा दिया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि विधायक के रूप में बने रहे राज्य और और उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए अच्छा नहीं है।

सरकार बनाने के सवाल पर सदानंद गौड़ा ने कहा कि राज्यपाल के पास सर्वोच्च अधिकार है, संवैधानिक जनादेश के अनुसार यदि वह हमें बुलाते हैं, तो निश्चित रूप से हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हम सबसे बड़ी पार्टी हैं, हमारे पास 105 विधायक हैं।

कर्नाटक में शनिवार को उस समय कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार संकट मंडराने लगा जब सत्ता पक्ष के 11 विधायक इस्तीफा देने के लिए स्पीकर कार्यालय पहुंच गए। इन विधायकों में 8 कांग्रेस के हैं, जबकि तीन विधायक जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के हैं। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं, बहुमत के लिए 113 विधायक चाहिए। फिलहाल बीजेपी के 105 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के पास 80 और जेडीएस के पास 37 विधायक हैं। इस तरह से दोनों के पास कुल 117 विधायक हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय विधायक भी गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस के दो विधायकों के इस्तीफा देने और एक विधायक को निष्कासित किए जाने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 77 रह गई है। कांग्रेस-जेडीएस की संख्या 114 रह गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like