ब्रेकिंग देहरादून: विजीलैंस ने जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: विजीलैंस की टीम ने यूपीसीएल के घूसखोर जेई को 75 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। जेई मुनीश कुमार घरेलू कनेक्शन लगाने की एवज में यह रिश्वत ले रहा था। सहायक श्रम आयुक्त कमल जोशी भी विजीलैंस की इस टीम में शामिल रहे।

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता देहरादून निवासी ने 15 जनवरी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून को इस आशय का दिया कि अपने घर पर स्थायी विद्युत कनेक्शन और विद्युत पोल लगवाने के सम्बन्ध में विघुत वितरण उपखण्ड सेलाकुई में आवेदन किया गया था, जिसमें विद्युत वितरण उपखण्ड सेलाकुई के जेई मुनीश कुमार ने विद्युत कनेक्शन और विद्युत पोल लगाये जाने हेतु 85 हज़ार रू0 की मांग की। शिकायतकर्ता ने अनुरोध किया कि, उक्त धनराशि अधिक है, इसे कम कर लो, जिस पर जेई मुनीश कुमार ने 75 हज़ार रू0 में कार्य करने की बात की और पैसे देने पर ही कार्य होने की बात कही। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक सतर्कता सैक्टर के कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुॅचा जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता, मजबूरी में रिश्वत देने को तैयार हुआ और अपने प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही चाहता है। पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैक्टर देहरादून ने शिकायतकर्ता केे शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच और गहन अभिसूचना संकलन से आरोप सही पाते हुये नियमानुसार ट्रैप संचालन हेतु ट्रैप टीम का गठन किया।
आज आरोपी जेई मुनीश कुमार विद्युत वितरण उपखण्ड सेलाकुई देहरादून से सतर्कता सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष शिकायतकर्ता से राजकीय कार्य करने के एवज में 75 हज़ार रू0 लेते हुये विद्युत वितरण उपखण्ड सेलाकुई कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून पर धारा-7(ए)भ्र0नि0अधि01988 यथा संशोधित 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीकृत कराकर विवेचना की जायेगी।
विजीलैंस ने अपील की है कि, भ्रष्टाचार के विरूद्ध जन-जागरूकता व जनता में सतर्कता अत्यन्त आवश्यक है किसी भी लोक सेवक द्वारा उत्कोच की मांग करने पर सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 18001806666, एवं फेसबुक पेज और व्हटसएप न0 9456592300 पर सूचित करें। उत्कोच लेना-देना दोनो अपराध है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like