VIDEO: देहरादून: विजय दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

Please Share

देहरादून:आज पूरे देश में विजय दिवस मनाया जा रहा है। हर कोई शहीद वीरों को याद कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी कड़ी में आज राजधानी दून में भी विजय दिवस की 48वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान विजय दिवस के मौके पर गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 1971 के दिन एक ऐतिहासिक लड़ाई देश के सैनिकों ने लड़ी जिनमें उत्तराखण्ड के भी लगभग 250 सैनिक उस युद्ध में शहीद हुए। उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक युद्ध था और जितने भी वीर इस युद्र में शामिल थे उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि साथ ही जो भी वीर जवान इस युद्ध में शामिल थे उनको भी नमन।

वहीं देश में बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ रहा है वो वाकई चिंता का विषय है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तराखण्ड पुलिस ने साइबर क्राइम में लिप्त अपराधियों को बड़ी संख्या में पकड़ा है।

वहीं विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने इस मौके पर कहा कि जिस देश में सैनिकों का सम्मान होता है वो देश हमेशा आगे बढ़ता है और आज इसी मौके पर युद्ध में शामिल सभी शहीद वीरों को श्रद्धांजलि। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो भी इस युद्ध में शामिल थे इसलिए वो दिन उन्हें अच्छे से याद है कि किस तरह पूरी दुनिया में 13 दिन के अंदर पूरी सेना अपने गंतव्य तक पहुंचती है और उसके सामने 93000 लोग आत्मसमर्पण कर देते है ये एक बहुत बड़ी विजय है और इसी मौके पर विजय दिवस को मनाया जाता है।

बता दें कि आज ही के दिन यानि 16 दिसम्बर,1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्‍तान को करारी शिकस्‍त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 90 से 95 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। इस युद्ध में सेकेंड लेफ्टिनेन्ट अरुण खेत्रपाल ने उच्चतम वीरता और साहस का परिचय दिया था। आज उन्हीं महान जवानों को देश श्रद्धांजलि दे रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like