विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने लगाई अधिकारियों को फटकार

Please Share

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने अल्मोडा नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। जहां नगर पालिका द्वारा पालिका क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों, शहर में बढ रही गन्दगी को लेकर अधिशासी अभियन्ता को जमकर फटकार लगायी।

जिलाधिकारी ने नगर पालिका को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, यदि कोई भी, कहीं भी गन्दगी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। वहीं सफाई कर्मचारियों के लिए कूडा उठाने के उपकरणों को खरीदने एवं कूडा निस्तारण के लिए वाहनों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। उन्होने इसके लिए 14वें वित्त में सफाई के उपकरण खरीदने की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के आदेश अधिशासी अधिकारी को दिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like