“मेरी बलमा” सुपर हिट गीत के बाद “बाँकी तेरी चाल” से धूम मचाने आ रहे हैं कुलदीप

Please Share

देहरादून: जौनपुर के युवा गायक कुलदीप जसवान एक बार फिर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने के लिए तैयार
उनकी पिछली एल्बम “मेरी बलमा” ने यूट्यूब पर धमाल मचाया जिसे दर्शकों को खूब पसंद आया।

वही करीब 5 महीने के ब्रेक के बाद एक नए गीत के साथ वापसी कर रहे कुलदीप जिसका टाइटल है, “बाँकी तेरी चाल” लेकिन खास बात तो यह है कि इस गीत को अलग अलग क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर बनाया गया है जिसमें गढ़वाली के साथ साथ जौनपुरी व जौनसारी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं को भी जोड़ा गया है, जिसमें इस गीत को कुलदीप जसवान ने स्वयं लिखा और गाया है साथ ही गीत में संगीत दिया है रोहित मोडका ने यह गीत माही जौनपुर फिल्म्स के बैनर तले जल्द रिलीज़ किया जाएगा जिसके निर्माता “माही पंवार हैं।

बता दें कि कुलदीप इससे पहले कुछ सुपर हिट गाने गा चुके हैं जिसमें स्याली शर्मीला,बाँद जौनपुरिया, डीजेन्द लगा गाना,मेरी बलमा जैसे हिट पहाड़ी गाने इनके द्वारा गाए गए है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like