विकासनगर जा रही कार खाई में गिरी, 5 लोग घायल

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में रविवार को चकराता से विकासनगर जा रही एक गाड़ी गांव कोरबा के पास खाई में गिर गई। इस दौरान गाड़ी में 5 लोग सवार थे। आसपास को लोगों द्वारा घटना की जानकारी चकराता पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि ये गाड़ी (टाटा hexa DL 1AA 1770 ) चकराता से विकासनगर जा रही थी  इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सभी घायलों की पहचान . मयंक गुप्ता पुत्र आशीष गुप्ता, एरिस मित्तल पुत्र दिनेश मित्तल, मोहन यादव पुत्र इंद्रपाल यादव, प्रखर विशिष्ट पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा, प्रगम मित्तल पुत्र श्याम मित्तल समस्त निवासीगण नई दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like