विकासनगर में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

Please Share
देहरादून: कोतवाली विकासनगर के अंतर्गत बीती रात रामबाग हरबर्टपुर देहरादून रोड पर एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक दोनों घायलों को लोगों ने 108 से लेहमन अस्पताल भर्ती कराया। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी हरबर्टपुर में दाखिल किया गया।
पुलिस द्वारा लेहमन अस्पताल में जाकर पता किया गया तो, मोटरसाइकिल सवार साहब सिंह ढिल्लो पुत्र जसबीर सिंह ढिल्लो उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मेहताबन ढकिया जसपुर, उधम सिंह नगर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं स्कूटी सवार भैरव दत्त पुत्र स्वर्गीय केशव दत्त पालीवाल उम्र 54 वर्ष निवासी रामबाग हरबर्टपुर वार्ड नंबर 5 विकास नगर देहरादून, घायल है। लेहमन अस्पताल से चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। मृतक गुरु साहब सिंह  के परिजनों को सूचना दी गई तथा मृतक के शव को लेहमन अस्पताल विकासनगर मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के पंचायत नामा की कार्यवाही परिजनों के आने पर आज की गई तथा घायल भैरव दत्त के परिजनों को सूचना देकर घायल के साथ में हायर सेंटर देहरादून भिजवाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like