विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा की मदद से पेंशनधारकों की कई सालों की बकाया पेंशन जारी

Please Share

विकासनगर: जनसंघर्ष मोर्चा के कारण देहरादून से सटे विकासनगर क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से वृद्धावस्था/विकलांग पेंशन न मिलने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।संघर्ष मोर्चा के अथक प्रयासों के बाद समाज कल्याण निदेशक ने प्रदेश के समस्त जिला समाज कल्याण अधिकारियों को अवेशष पेंशन भुगतान के निर्देश जारी किये। बकाया पेंशन मिलने की खुशी में लाभार्थियों ने जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल  प्रदेश के कई जनपदों में वृद्धावस्था, विकलांग व विधवा पेंशनधारक विभागीय लापरवाही के कारण अवशेष पेंशन को लेकर परेशान थे। जिसपर रघुनाथ सिंह नेगी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और समाज कल्याण विभाग का दरवाजा खटखटाते हुए उनकी समस्या का समाधान कराया है। मोर्चा के प्रयास से कई वर्षों की बकाया पेंशन जारी हो गई है। शुक्रवार को बकाया पेंशन जारी होने की खुशी में लाभार्थियों एवं जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत अभिनंदन |

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like