विवाह के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर, दीपिका की चुनरी पर लिखा कुछ ऐसा…

Please Share

नई दिल्ली: लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह ने बुधवार को परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्‍यों के अलावा कुछ चुनिंदा हस्तियां शामिल हुई। शादी की कुछ तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड के ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की ओर से कोई ऑफिशियल तसवीर शेयर नहीं की गई है। दोनों ने कोंकणी अंदाज़ में शादी करने के बाद अब सिंधी रीति रिवाज से शादी की। भारतीय रीति रिवाज के अनुसार शादी सम्पन्न हुई है। मीडिया को इवेंट से इस कदर दूर रखा गया था कि एक तस्वीर तक किसी के हाथ नहीं आई। दो तस्वीरें जारी हुई हैं। एक कोंकणी शादी की और दूसरी उत्तर भारतीय सिंधी शादी की।शुभचिंतक और प्रशंसक दोनों सितारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों के लिए शादी का जोड़ा मशहूर फैशन डिजायनर सब्यसाची ने तैयार किया था।

दीपिका और रणवीर ने दोनों शादियों में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के आउटफिट्स पहनें। जूलरी से लेकर लहंगे, साड़ी, कुर्ता और शेरवानी तक, सभी कुछ सब्यासाची का डिज़ाइन किया हुआ था। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अपनी मेहंदी, सगाई, शादी और रिसेप्शन में सिर्फ सब्यासाची ही पहना था।

दीपिका पादुकोण के इस खूबसूरत लाल लहंगे में सबसे खास रही उनकी ओढ़नी, जिसे देखते ही सबकी नज़रें वहीं टिक गई। लाल जोड़े में सजी दीपिका के इस पूरे लुक में सबसे खास उनकी लाल चुनरी थी, जिस पर लिखा हुआ था – सदा सौभाग्यवती भव: !!

बता दें, अब दीपिका और रणवीर बेंगलुरू और मुम्बई में शादी की रिसेप्शन देंगे. लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका बेंगलुरू में 21 नवंबर को और रणवीर मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे। बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुम्बई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like