WIC क्लब के डायरेक्टर सचिन उपाध्याय गिरफ्तार, ये है वजह

Please Share

देहरादून: WIC क्लब के डायरेक्टर सचिन उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला दो वर्ष पुराना है। और इसी जालसाजी के मामले में सचिन उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। एसओ राजपुर अशोक राठोड़ ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बताया कि राजपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 24 /17 धारा 420, 467, 468, 471, 504 व 120b IPC के तहत जाँच चल रही है।

आपको बता दें कि इस मामले में जाँच आगे बढ़ी तो सचिन उपाध्याय पुत्र पी डी उपाध्याय निवासी एसएन विला ग्राम चालांग थाना राजपुर देहरादून के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। न्यायालय से अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद सचिन उपाध्याय को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सचिन को आज पुलिस के माध्यम से कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

 

 

 

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like