पति के साथ कुछ विवाद के चलते पत्नी ने लगाई फांसी, पति आर्मी के सेकेंड बिहार रेजिमेंट में हवलदार

Please Share

देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 04-05 /09/20 की देर रात्रि थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि स्मिथ नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक महिला की पहचान सीमा ओझा पत्नी सुदीप कुमार ओझा निवासी मोहनपुर, स्मिथ नगर, प्रेम नगर, देहरादून उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई।

मृतका के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति सुधीर कुमार वर्तमान में सेना की सेकंड बिहार रेजीमेंट में हवलदार के पद पर रांची में तैनात है तथा वर्तमान में छुट्टी पर देहरादून आए हुए है। कल किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके पश्चात महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस द्वारा आज शव का पंचायतनामा भर, शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के संबंध में जांच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply