पत्नी की हत्या करने वाला अपराधी धरा गया, कोर्ट में पेश

Please Share

रुद्रप्रयाग: सोमवार को पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने सात घण्टों के भीतर हिरासत में ले लिया है। चोपडा पटवारी क्षेत्र के संणगू गांव निवासी इन्द्रसेन ने अपने नाबालिग चार बच्चों की मां को पहले तो डण्डों से पीटा और फिर गला रेतकर हत्या कर दी थी।

पहले से ही आपराधिक घटनाओं में लिप्त इन्द्रसेन ने अपने नाबालिग बच्चों के सामने ही अपनी दूसरी पत्नी कमला देवी की हत्या कर दी थी और साक्ष्य को मिटाने के लिए अपनी 17 वर्षीय बेटी रुपा पर भी चाकू से कातिलाना हमला करने की कोशिश की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने मामले को राजस्व पुलिस से हटाते हुए रेगुलर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबन्दी कर अपराधी को सात घण्टों के भीतर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपी ने अपना अपराध भी कबूला। वहीं मामले के शीघ्र निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की और साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो, कानून की गिरफ्त से बच नहीं पायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like