वर्ल्ड कप में चोटिल धवन की जगह ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका, इंग्लैंड रवाना

Please Share

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने के कारण विकल्प के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। हालांकी धवन बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में इंग्लैंड में ही रहेंगे। बीसीसीआई ने पंत को इंग्लैंड जाने के लिए हरी झंडी दे दी है। पंत इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं और पहुँचते ही टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर देंगे।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट धवन की चोट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट ICC टेक्निकल टीम को सौंपेगी. इसके बाद रिप्लेसमेंट का अनुरोध किया जाएगा। धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और इस कारण वह तीन सप्ताह के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं।ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ होने वाले दो मैचों में नहीं खेल सकेंगे।बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए जब टीम चुनी गई थी तब पंत को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिनेश कार्तिक को चुना था। हालांकि 21 साल का यह खिलाड़ी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि धवन पर अंतिम फैसला लेने के बाद ही पंत को मौका मिलने की संभावना बनेगी।

वहीं बीसीसीआई ने कहा है, ‘धवन इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में ही रहेंगे और उनकी चोट पर नजर रखी जाएगी।धवन को बाएं हाथ की तर्जनी और अंगूठे के बीच में चोट है।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like