वर्ल्ड मैराथन में क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मैराथन धावक बने देवभूमि के ‘पहाड़ी रनर’

Please Share

देहरादून: स्टाइलिश आर्मी मैन, पहाड़ी रनर और कई तरह के नामों से प्रसिद्धि हासिल कर चुके मैराथन मैन नितेंद्र रावत में एक बार फिर से अपनी प्रतिभा को साबित किया है। नितेंद्र रावत इस साल वर्ल्ड मैराथन में क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मैराथन धावक बन गए हैं। उन्होंने मुंबई में इस मैराथन के लिए क्वालीफाई किया। नितेंद्र वर्ल्ड मैराथन की तैयारियों में जुट गए हैं। फिलहाल वे दिल्ली में हैं।

मुंबई में हुई मैराथन में दुनियाभर के 46,414 धावक आए थे। भारतीय धावकों ने टाटा मुंबई मैराथन में भले ही खिताब हासिल नहीं किया हो, उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम जरूर कर ली। बागेश्वर के नितेंद्र सिंह रावत ने पुरूषों के वर्ग में भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि नितेंद्र अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन उन्होंने दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग मार्क हासिल कर लिया। मुंबई मैराथन में किसी भारतीय रनर द्वारा निकाला गया बेस्ट समय 2 घंटे, 15 मिनट और 48 सेकंड है, जो 2016 में नितेंद्र सिंह रावत ने ही निकाला था।

नितेंद्र रावत मैराथन में ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ओलंपिक के अलावा नितेंद्र रावत ने दुनिया की कई लंबी दौड़ में अपने नाम की है। बागेश्वर जैसे छोटे शहर से निकले नितेंद्र रावत में अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। ओलंपिक के बाद नितेंद्र चोटिल हो गए थे। लेकिन, उसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर फिर से अपनी लय हासिल कर ली। नितेंद्र कॉलेज जाने के लिए भी रोजाना अपने घर से कालेज तक दौड़ लगाकर ही पहुंचे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like