वाओ एयर ने भारत में लांच की अपनी सेवायें, विदेश यात्रा के लिए दिए किफायती ऑफर

Please Share

नई दिल्ली: आईसलैंड की किफायती ट्रांस-अटलान्टिक एयरलाइन वाओ एयर ने मंगलवार को भारत में अपनी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। साथ ही बहुत कम किराए के साथ 7 दिसम्बर 2018 से अपनी उड़ानें शुरू करने का ऐलान भी किया है। एयरलाइन नई दिल्ली और आईसलैंड के कैफलाविक एयरपोर्ट के बीच सप्ताह में पांच सीधी उड़ानें चलाएगी, जो उत्तरी अमेरिका एवं यूरोप के कई लोकप्रिय गंतव्यों से जुड़ी होगी।

जानकारी के मुताबिक, वाओ एयर अपने उपभोक्ताओं के लिए 4 आकर्षक विकल्प लेकर आई है, जिसमें वाओ बेसिक, वाओ प्लस, वाओ कॉम्फी और वाओ प्रीमियम शामिल है। वाओ बेसिक के तहत आइसलैंड, अमेरिका, कनाडा और लंदन के लिए वन-वे टिकट की कीमत मात्र 13,499 रुपये रखी गई है और वाओ प्रीमियम के तहत प्रति यात्री 46,599 रुपये की शुरुआती कीमत रखी गई है। इसमें सभी कर शामिल होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अब तक के सबसे कम किराए के साथ वाओ एयर उत्तरी अमेरिका के शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बाल्टीमोर एवं कई अन्य गंतव्यों के लिए भी उड़ानों के बेहतरीन विकल्प लेकर आई है। इसके अलावा लम्बी दूरी की यात्रा के दौरान यात्री आइसलैंड एवं अटलान्टिक के कुछ लुभावने प्राकृतिक स्थलों के मनोरम दृश्यों का आनंद भी पा सकते हैं।

बता दें कि, वाओ एयर दुनिया की दूसरी यूरोपीय एयरलाइन है जिसने नई दिल्ली से उड़ान के लिए सबसे आधुनिक लम्बी दूरी का विमान एयरबस ए-330 नियो उपलब्ध कराया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like