यमुनोत्री धाम से लौट रहे यात्री की कार खाई में गिरी, मौत

Please Share

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे गुरुग्राम हरियाणा के एक यात्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तहसील बड़कोट क्षेत्र में बड़कोट से करीब 6 किलोमीटर आगे राजगढ़ी मोटर मार्ग पर एक कार संख्या एचआर 26 सीए 8290 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई।

दुर्घटना में बाल चंद्रण (60 वर्ष) पुत्र राम चंद्रण निवासी ए-2-204 यूनिवर्सिटी सेक्टर-30, गुड़गांव हरियाणा की मौत हो गई। मृतक गंगोत्री घूमने आए थे और वह कार में अकेले थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे वह नियंत्रण खो बैठे और कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से शव को निकाला। मामले मे अग्रिम कार्यवाही जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like