भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर किशोर उपाध्याय ने बताया नकारा सरकार, बागियों पर भी साधा निशाना

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश के उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि, आज नकारा भाजपा सरकार के 2 साल पूरे हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पिछले 2 सालों से देवभूमि चलने की बात तो छोड़ो, रैंग भी नहीं पा रही है। राज्य विकास के मामले में कई साल पीछे चला गया है।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि, देवभूमि की राजनीति में आज का दिन एक काले अध्याय के रूप में अंकित है। जब सब कुछ मिलने के बाद भी लोभ लालच में 2016 में 9 कांग्रेसी विधायकों ने अपनी दलीय निष्ठा बदलकर कांग्रेस सरकार को गिराने का कुत्सित प्रयास किया था, अपितु सरकार गिरा ही दी थी। उस समय अगर कांग्रेस परिवार के साथी और जनता ‘लोकतंत्र बचाओ’ कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन देते तो शायद सरकार ना बचती।
उन्होंने कहा कि, महामहिम राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट के कानून सम्मत निर्णय होने संविधान और कानून की रक्षा की। लेकिन अगर कांग्रेस का कार्यकर्ता ‘करो या मरो’ की भावना से जनता का आशीर्वाद ना लेते तो सरकार ना बचती।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि, मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा, सभी जानते हैं कि कुछ विधायक भी और सटक जाते। जनता के अभूतपूर्व सैलाब के कारण कईयों के पैर ठिठक गए। न्यायालय और महामहिम संविधान में निहित शक्तियों और प्रावधानों के अनुसार विधानसभा में बहुमत साबित करने के निर्देशों के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं सुझा सकते थे। उन्होंने कहा कि, हमें उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चरण पखारने चाहिए जिन्होंने मोदी-शाह की जोड़ी को मात दी। लेकिन हम उनकी मेहनत की रक्षा नहीं कर पाए। अफसोस अपनी नालायकी से 2017 में इतनी मेहनत से बचाई सरकार की रक्षा नहीं कर पाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like