उत्तराखंडः यात्रियों से भरी बस पर हाथी का हमला, प्रवक्ता को पटक कर मार डाला

Please Share

रामनगर: रामनगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बागेश्वर जा रही केमू की बस पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान हाथी ने एक यात्री को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक, आज चिमटाखाल में हरडा की ओर सड़क मार्ग में रामनगर से बागेश्वर जा रही केमू की बस संख्या यूके 04 पीए 0249 पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। उक्त हाथी ने बस यात्री गिरीश चंद्र पांडे (52) निवासी ग्राम गैहणा, सल्ट हाल पता पम्पापुरी, रामनगर को पटक कर घायल कर दिया। मृतक इंटर कॉलेज नेवलगांव में प्रवक्ता थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like