जनपद अल्मोड़ा के दन्या में मानवता को शर्मसार करने वाली धटना, प्रेम प्रसंग में पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने पीट पीट कर मारा, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
अल्मोड़ा: पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनाॅक 29.04.2021 को थाना दन्या में गोविन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी, निवासी रूबाल दन्या द्वारा आरासल्फड़ गाॅव में अपने भाई भुवन चन्द्र उर्फ भानु, उम्र 19 वर्ष के साथ मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाना व उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में धारा- 147/149/304 भा0द0वि0 बनाम शिवदत्त, हरीश पाण्डे, हरीश पाण्डे ड्राइवर व अन्य 8-10 लोगों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत करवाया गया।

यह भी देखें: नाबालिक लड़की के साथ बहला-फुसलाकर कर दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देकर नकदी एवं जेवरात हड़पने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा तत्काल कार्यवाही एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी, उ0नि0 नीरज भाकुनी एस0ओ0जी0, का0 दीपक खनक, का0 दिनेश नगरकोटी पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी हरीश पाण्डे उम्र 33 वर्ष पुत्र देवी दत्त पाण्डे, हरीश चन्द्र पाण्डे उम्र 51 वर्ष पुत्र लालमणि आरा सल्फड़ तथा वायरल वीडियो में मारपीट करने वालों में से नर सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी आरा सल्फड़ को देर रात्रि दबिश देकर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी देखें: उत्तराखंड: सामाजिक आयोजनों तथा विवाह समारोह व अन्य कार्यक्रमों में अनुमोदित व्यक्तियों की संख्या अब 25 तक सीमित, आदेश जारी

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जाॅच की जा रही है, जो भी लोग इस अपराध में शामिल है, उन्हें चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है और आज शाम तक और 4 लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। अन्य नामजद आरोपीयोन को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा की शीध्र एवं सख्त कार्यवाही पर दन्या क्षेत्र में मारपीट कर एक युवक की अस्पताल में मृत्यु हो जाने के…

Posted by Almora Police Uttarakhand on Saturday, May 1, 2021

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like