यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Please Share

पिथौरागढ़: जनरद के गांधी चौक में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन किया। दरअसल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर करोड़ों रूपयों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए की सरकार में जो विमान देश को 540 करोड़ में मिलने थे वही विमान मोदी सरकार ने 1600 करोड़ में क्यों खरीदे।

कांग्रेस का आरोप है कि राफेल डील में करोडों रुपये का भष्ट्राचार हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब तक राफेल डील को सरकार देश के सामने नहीं रखती है तबतक यूथ कांग्रेस देश की राजधानी दिल्ली तक प्रर्दशन कर अपना विरोध प्रर्दशन और आन्दोलन जारी रखेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like