बालावाला क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने लगाई फांसी

Please Share

देहरादून: रायपुर पुलिस से सुचिना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 12/06/20 की प्रातः बालावालाल क्षेत्र में भगवान दास मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बॉयज हॉस्टल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। मृतक युवक की पहचान संकेत मेहरा पुत्र अश्वनी मेहरा निवासी हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का एक और लाल हुआ शहीद, पहाड़ में शोक की लहर, देखें वीडियो

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर पुलिस को ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दिनांक 05- 06 जून की रात्रि जबलपुर, मध्य प्रदेश से बस के जरिए देहरादून आया था तथा उसके बाद से ही उसे उक्त क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी, दोपहर 2:30 बजे की रिपोर्ट, 37 और कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: सचिवालय में उच्च शिक्षा अनुभाग में कार्यरत अनुभाग अधिकारी के भाई में हुई कोरोना की पुष्टि, अनुभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सेल्फ क्वारंटाइन के निर्देश

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply