आपसी रंजिश ने मासूम बच्चों के सिर से छीना बाप का साया, निर्मम हत्या कर सड़क पर फैका शव, मचा कोहराम

Please Share

यूपी: के शाहजहांपुर में  एक खौफनाक वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते तीन मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया है। पिता की मौत से अनजान बच्चे पिता के घर लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ युवक की लाश रोड पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद में ग्राम आजादनगर निवासी सोनू (32) बेेटे की दवा  दवा लाने के लिये घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। रातभर तलाश करने के बाद उसका शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला।  गर्दन पर चाकू के निशान थे शव देखकर लग रहा था कि उसकी पीठ पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना की जांच कर पूछताछ शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि मृतक के तीन बच्चे बेटी और दो बेटे है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की है। फिलहाल पुलिस घटना की बारीकी से जांच मे जुट गई है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से अनजान मृतक के मासूम बच्चे पिता के घर लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।परिजनों में कोहराम मचा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like