युवक ने अपना असली नाम छुपाकर व शादी का झांसा देकर किया दून की युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन आइडियल सिंगिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का झांसा देकर दून की युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा युवती के एटीएम व बैंक अकाउंट का प्रयोग कर अन्य लोगों से धोखाधड़ी भी की गई।

मामले के अनुसार, थाना कोतवाली नगर पर एक युवती ने सूचना दी कि, वह गाना गाने का शोक रखती है, जुलाई, 2016 में इंडियन आइडियल के लिए सिंगिंग ओडिशन हेतु उनकी वेबसाइट पर अपना स्क्रैप डाला था, उसके बाद उनके पास एक फ़ोन आया और उसने कहा कि, मैं इंडियन आइडियल के ओडिशन करवाता हूँ और मेरा नाम अभिषेक नेगी है, मैं आपके क्षेत्र का ही रहने वाला हूं, आपको फीस भी नही देनी पड़ेगी, इस प्रकार वह बातें करने लगा, और वह जुलाई 2016 में देहरादून आया और उसने अपनी बातों में उलझाकर युवती को मसूरी ले गया।

वहीँ पर ओडिशन के बारे में बताया, जिससे यकीन हो गया कि यह इंडियन आइडियल से ही हैं, और झांसे से उनको एक होटल के रूम में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया, और ये कहा कि जिस जगह तुम जाने वाली हो वहाँ ये सब नार्मल बात है। इसकी तुम्हे आदत डालनी पड़ेगी।

अपना कैरियर बनाने के लिए युवती ने उस टाइम बर्दास्त कर लिया, उसके बाद उसने दिल्ली यह कह कर बुलाया कि, तुम्हारी ऑडिशन के लिए एक्सपर्ट से प्रैक्टिस करानी होगी। इस पर पीड़िता दिल्ली चली गयी, वहां पर कमरा भी दिलवाया था। वहाँ भी दो दिन तक उसने दुष्कर्म किया, और उनको कन्वेंस किया कि, तुम ओडिशन छोड़ो और CA के लिए तैयारी करो, चूकि पीड़िता बी.कॉम की छात्रा थी। इसके बाद युवती घर आ गयी थी, इसी दौरान वह देहरादून आया और रेलवे स्टेशन पर एक होटल में ले जाकर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए, फिर वहाँ से घर वापस आ गयी थी, फिर युवती ने स्टडी के लिए माता-पिता से परमिशन ली और दिल्ली स्टडी के लिए चली गयी।

वहा पर युवती 6-7 महीना रही, और वह बीच-बीच मे आता रहता था और इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाता था, और उसने कहा कि वह शादी करेगा, एक दिन अचानक उसके पर्स में रखी आईडी युवती के हाथ लगी तो उस पर इसका फ़ोटो था और इसका नाम फ़िरोज़ खान लिखा था, जिसे देखकर शॉक लगा कि, उसने अपना नाम अभिषेक नेगी बताया था तथा यह भी कहा था कि वह भी पहाड़ से ही है। इसके बाद जब उससे पूछा तो इसने बताया कि वह मुस्लिम है, तभी यह तुरंत वहा से अपने घर चली आयी और अपनी आप बीती सारी कहानी अपने माता पिता को बताई। दिल्ली प्रवास के दौरान अपनी दोस्ती का वास्ता देकर अपनी आर्थिक तंगी की बात कहकर इसने पीड़िता का पीएनबी खाता का एटीएम ले  लिया था, उसके बाद उस एकाउंट का उपयोग उसके द्वारा ही किया जा रहा था, बाद में पता चला कि उस एकाउंट में कुछ अवैध ट्रांजेक्शन हुए हैं। उक्त एकाउंट की डिटेल्स निकाली तो उसके द्वारा इनका एकाउंट का इस्तेमाल किसी धोखाधड़ी में किया गया, जिसके संबंध में सेक्टर 4 थाना बोकारो झारखंड में उक्त एकाउंट होल्डर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हुआ, इस पर पूर्ण विश्वास हो गया कि उक्त शक्श एक शातिर किस्म का भोली-भाली लड़कियों को झांसा देकर अपना नाम बदलकर अपने जाल में फंसाकर उनका शारीरिक योन शोषण करना तथा ओडिशन के नाम पर पैसे ऐठना इसका मुख्य कार्य है।

इस सूचना पर थाना पर धारा 376, 419, 420,505 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई तथा उक्त घटना के संबंध में पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त के संबंध में पूर्ण जानकारी एकत्रित की गई तथा इसी दौरान पाया कि वह आज भी उक्त युवती से संपर्क में है, तथा देहरादून आने के लिए बार-बार दवाब बना रहा हैं। इस पर जानकारी मिली कि वह युवती से मिलने मेरठ से देहरादून आ रहा है, उक्त शातिर को पकड़ने के लिए युवती के सहयोग से जाल बिछाया गया और उक्त युवक को तहसील चौक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फिरोज खान पुत्र असलम खान निवासी 360 साबरी गेट, नियर बड़ी मस्जिद, थाना कोतवाली मेरठ, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई।

 

पूछताछ का विवरण

उक्त युवक से पूछताछ पर चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आये है, उसने बताया कि वह ग्रेजुएट है, तथा दिल्ली से बीसीए भी किया है, वर्तमान में वह रसिया में आर्टिफीसियल ज्वैलरी की एक्सिबिशन लगाता है, अर्टिफिकेल ज्वेलरी दिल्ली से खरीदकर रसिया ले जाता है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में उसने इंडियन आइडियल के स्क्रैप पर उक्त युवती का प्रोफाइल चेक किया था, जिसमे युवती की नंबर उसको मिला और इसने खुद को इंडियन आइडियल का मेंबर बताते हुए कॉल किया और अपना असली नाम छुपाते हुए अपना नाम अभिषेक नेगी बताया और पहाड़ से ही रहना बताया, जिससे कि उसको विश्वास हो जाये, अपने विश्वास में लेकर पूर्व योजना के तहत यह युवती से मिला और अपनी रंगीन दुनिया की कहानी बताकर उसको झांसे में लेकर उसके मना करने के बाबजूद भी मंसूरी में उसके साथ दुष्कर्म किया, और इसी प्रकार कई बार इसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर योन शोषण किया। इसी  बीच इसने अपनी आर्थिक स्थिति खराब बताकर पीड़िता युवती से उसके पीएनबी खाते का एटीएम ले लिया। उक्त युवती को जब पता चला कि यह मुस्लिम है, तो वह दिल्ली से वापस आ गयी। उसके बाद इसके द्वारा इंडियन आइडियल के ऑनलाइन स्क्रैप पर जाकर ऐसे लोगो को चिन्हित किया जो सिंगिंग का शोक रखते हैं, और इंडियन आइडियल में ओडिशन में भाग लेना चाहते हैं, ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनको कॉल कर यह बताता था कि वह इंडियन आइडियल सिंगिंग ऑडिशन से बोल रहा है, आपका स्क्रैप सेलेक्ट कर लिया गया है, उनसे कुछ फॉर्मेलिटी के नाम पर एकाउंट में उनसे धोकाधड़ी से रुपये डलवा लिए जाते थे, इसी धोकाधड़ी में उक्त पीड़िता युवती के एकाउंट का भी इस्तेमाल किया गया, इसके द्वारा ये भी बताया गया कि अब तक करीब 10-15 लोगो को यह झांसा देकर उनसे लाखो रुपये ऐंठ चुका है, उक्त में से एक अभियोग स0 123/17 धारा 406, 420, 120b आईपीसी सेक्टर 4 थाना बोकारो झारखंड में पंजीकृत है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के कब्जे से महंगे 4 मोबाइल फ़ोन, 7 वीसा/एटीएम कार्ड विभिन्न बैंक तथा एक कार्ड किसी अन्य युवती का बरामद हुआ है। इसके द्वारा बताया गया कि अब इंडियन आइडियल का नाम लेकर फ़्रॉड नही कर रहा है, वर्तमान में दूसरे देश रसिया में अर्टिफिशिशल ज्वैलरी की  प्रदर्शनी लगाकर पैसा कमा रहा है। आजकल इंडिया आया हुआ था, तो उक्त युवती से संपर्क में आया और उससे मिलने देहरादून आया था कि पकड़ा गया। इसके समस्त एकाउंट्स की जानकारी की गई है, जिसकी जांच कर अवश्यक्तानुर उक्त अभियोग में सम्मिलित किया जाएगा। इसने पूछताछ पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसका प्राप्त तथ्यों के आधार पर परीक्षण/विश्लेषण कर अन्य के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like