देहरादून: रविवार को थाना कैन्ट के अंतर्गत सदभाव कुंज लेन नंबर 3 पंडितवाडी में पंखे से लटक कर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान मालिक ने बताया गया कि, मृतक राहुल सैनी पुत्र प्रेम सिंह सैनी निवासी P1/100 हाइडिल कॉलोनी थाना बादशाही बाग जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष, पिछले 4 माह से यहां पर अकेले किराए पर रहता था। वह ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी जीएमएस रोड में नौकरी करता था। मौके से एक डायरी जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसमे उसने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या करना लिखा है। मौके से बरामद डायरी व फांसी लगाने में उपयोग में लाया गये मफलर को कब्जे में लेकर सील किया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिनके समक्ष पंचायत नामा की कार्यवाही की गई व पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

