उत्तराखंड: फांसी लगाकर सिडकुल के कर्मचारी ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Please Share

ऊधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर क्षेत्र के एक सिडकुल कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  जानकारी के अनुसार, मूलरूप से जम्मू कश्मीर के राजबाग व वर्तमान में गदरपुर रोड चावला सिनेमा हॉल निवासी राजकुमार उम्र 42 सिडकुल की टीसीएल कंपनी में काम करता था।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अज्ञात कारणों से उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। यह देखकर पड़ोसी युवक ने शोर मचा दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लेकिन युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like