युवती ने ब्वॉयफ्रेंड को दिखाया छोटी बहन का नग्न वीडियो, प्रेमी ने कर दिया वायरल; मुकदमा दर्ज

Please Share

मुंबई: महाराष्ट्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ प्रेमिका की बहन से बदला लेने के लिए व्यक्ति ने उसके नग्न वीडियो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत पीडिता ने पुलिस से की है। शिकायत के बाद अग्रीपाड़ा पुलिस ने 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया और प्रेमी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भायकला निवासी 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस में अपनी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। बताया कि, आरोपी महिला ने अपने विवाहित प्रेमी को कथित तौर पर वीडियोकॉल की और अपनी बहन को नहाते हुए दिखाया। व्यक्ति ने कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट्स ले लिए और पीड़ित के रिश्तेदारों के साथ इन फोटो को साझा किया। व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के बदले में उससे अपनी बहन की कथित तौर पर नग्न तस्वीरें लेने को कहा था। प्रेमी ने बदला लेने के लिए ऐसा किया, क्योंकि पीड़िता ने नवरात्रि समारोहों के दौरान अपनी बहन के प्रेमी को कथित तौर पर बेइज्जत किया था। मामले में फ़िलहाल आरोपी महिला को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन फरार प्रेमी की तलाश जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like