इराक में हेलीकॉप्टर हादसे में सात क्रू मेंबर्स की मौत

Please Share

इराक में हेलीकॉप्टर हादसे में सात क्रू मेंबर्स की मौत 2 Hindi News Bharat »

बगदाद। वाशीत प्रांत में रविवार को एक इराकी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सात क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। सेना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त एमआई -17 हेलीकाप्टर प्रशिक्षण मिशन में था।

सेना के मीडिया एजेंसी के मुताबिक, “हेलीकॉप्टर में सात क्रू सदस्य थे और इन सभी लोगों की मौत हो गई है। एजेंसी के मुताबिक, जब दुर्घटना हुई उस समय एमआई-17 हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण मिशन पर था। ‘‘इसके सभी सातों क्रू सदस्य मारे गए।’’

यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब इराकी सुरक्षा बल इस्लामिक स्टेट के आंतकवादियों को उनके अंतिम गढ़ अनबर प्रांत से खदेडऩे के लिए एक बड़ा अभियान चला रहे हैं।

You May Also Like

Leave a Reply