सड़क दुर्घटना: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

Please Share

सड़क दुर्घटना: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत 2 Hindi News Bharat »

टिहरी: राजा खेत से देहरादून लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK 07 AG 9667 ताछला के पास अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक बच्चा समेत 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर में भर्ती किया गया है।

सड़क दुर्घटना: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत 3 Hindi News Bharat »

नरेंद्र नगर थाना अध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि घायलों को 108 की मदद से सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में एक व्यक्ति अनुज जायसवाल 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ घायलों में अनुज की पत्नी मोनिका 36 वर्ष, श्रेष्ठ ढाई वर्ष पुत्र, अरशद खान 29 वर्ष, दीपिका 28 वर्ष, राधिका 25 वर्ष शामिल हैं।

सड़क दुर्घटना: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत 4 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply