उत्तरकाशी की तीन छात्राएं नेशनल फुटबॉल टीम में शामिल

Please Share

उत्तरकाशी की तीन छात्राएं नेशनल फुटबॉल टीम में शामिल 2 Hindi News Bharat »

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी आवासीय बालिका फुटबाल क्रीड़ा छात्रावास मनेरा में निवास कर रही तीन छात्राओं का चयन सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। जिस पर विद्यालय की छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

गत 26 अक्तूबर से 6 नवम्बर तक मणिपुर इम्फाल में चल रही प्रतियोगिता में पल्लवी रावत, सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज जोशियाड़ा में अध्यनरत इन तीनों छात्राओं का चयन इससे पूर्व हल्द्वानी में आयोजित स्टेट टीम के ट्रायल में हुआ था। कहा कि चयनित बालिकाओं को गत माह में स्पोर्ट्स हॉस्टल हल्द्वानी में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply