उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 485 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 6 कोविड पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:30 बजे की रिपोर्ट में 485 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 6, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 6, देहरादून ज़िले से 120, हरिद्वार ज़िले से 126, नैनीताल ज़िले से 39, पौड़ी ज़िले से 10, पिथौरागढ़ ज़िले से 0, रुद्रप्रयाग ज़िले से 10, टिहरी ज़िले से 38, उधमसिंह नगर ज़िले से 90 व उत्तरकाशी ज़िले से 40 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

यह भी पढ़ें: सरकार व बीजेपी बचा रही अपने विधायक को, मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बताएं महिला की रिपोर्ट क्यों नहीं हुई अब तक दर्ज – धस्माना

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 16014 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 213 मौतें हुई है। आज उत्तराखंड में 6 लोगों की मौत हुई है।

पहले मौत एक 51 साल के पुरष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत कार्डियो पुलमोनारी अरेस्ट, टाइप II डायबिटीज मेलिटस व हाइपरटेंशन के कारण हुई है।

वहीं दूसरी मौत एक 65 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, कोविड नुमानिया, सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम व एक्यूट रेनल फेलियर के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक 51 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत सेप्टिक शॉक, एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम व टाइप II डायबिटीज मेलिटस के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमालयन हॉस्पिटल में उत्तराखंड का सबसे बड़ा डायलिसिस सेंटर हुआ स्थापित, डायलिसिस मशीन 30 से बढ़ाकर की गई 40

चौथी मौत एक 41 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर व कोविड नुमानिया के कारण हुई है।

पांचवी मौत एक 55 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर व भयलेटरल नुमानियाटिस के कारण हुई है।

छठी मौत एक 48 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, भयलेटरल नुमानियाटिस, टाइप II डायबिटीज मेलिटस व हाइपरटेंशन केे कारण हुई है।

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 11201 हुई है। जिसमे आज 289 (अल्मोड़ा ज़िले से 4, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 0, चम्पावत ज़िले से 11, देहरादून ज़िले से 48, हरिद्वार ज़िले से 55, नैनीताल ज़िले से 80, पौड़ी ज़िले से 10, उत्तरकाशी ज़िले से 11, उधमसिंह नगर ज़िले से 50, रुद्रप्रयाग ज़िले से 7, पिथौरागढ़ ज़िले से 0 व टिहरी ज़िले से 13 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 55 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 4545 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 825, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 98, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 153, उदमसिंह नगर जिले से 1241, चमोली जिले से 62, नैनीताल जिले से 656, उत्तरकाशी ज़िले से 184, पिथौरागढ़ जिले से 17, बागेश्वर जिले से 28, हरिद्वार ज़िले से 1107, रुद्रप्रयाग जिले से 72, चम्पावत ज़िले से 63 और अल्मोड़ा ज़िले से 39 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 7061 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 8809 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply