सरकार व बीजेपी बचा रही अपने विधायक को, मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बताएं महिला की रिपोर्ट क्यों नहीं हुई अब तक दर्ज – धस्माना

Please Share

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे बीजेपी विधायक को कांग्रेस द्वारा साजिश कर फंसाने का आरोप लगाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने राज्य के मुख्यमंत्री व बीजेपी अध्यक्ष से सवाल किया है कि वे दोनों बताएं कि पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर पर अब तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं हुयी।

आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस पर साजिश कर उनकि पार्टी के विधायक को फंसाने का आरोप लगाना हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को अपने विधायक पर इतना भरोसा है तो पार्टी व सरकार को चाहिए कि वो पुलिस को निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से काम करने दे व दस दिन पूर्व जो शिकायत महिला ने दी है, उसे दर्ज कर उन तथ्यों पर जांच करने दे और फिर जो सच सामने आए उस पर पुलिस को कानून सम्मत कार्यवाही करने दे। धस्माना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है व सरकार और बीजेपी के दबाव में रिपोर्ट ही आज तक दर्ज नहीं कि गयी है।

धस्माना ने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को अपने पार्टी के विधायक की तो चिंता सता रही है, किंतु एक महिला जो पीड़िता है, उज़की पीड़ा व शिकायत उनको न सुनाई दे रही है न दिखाई दे रही है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले में राज्यपाल से समय मांग रही है और समय मिलते ही पार्टी राज्यपाल से इस मामले में बीजेपी सरकार की शिकायत दर्ज करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply