एक और पत्रकार की मौत…वरिष्ठ पत्रकार के0जे सिंह और उनकी मां घर में पाए गए मृत …

Please Share
एक और पत्रकार की मौत…वरिष्ठ पत्रकार के0जे सिंह और उनकी मां घर में पाए गए मृत … 2 Hindi News Bharat »

मोहाली: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार के0जे सिंह और उनकी 92 वर्षीय मां अपने घर में मृत पाए गए है। आशंका जताई जा रही है कि के0जे सिंह और उनकी मां गुरचरण कौर की हत्या की गई है। के0जे सिंह इंडियन एक्सप्रेस और द ट्रिब्यून में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके है। 

मोहाली के पुलिस उपाधीक्षक आलम विजय सिंह ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए कहा कि पुलिस मौके पर छान-बिन कर रही है, दोनों के शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है। आलम विजय ने बताया कि के0जे सिंह के गले और पेट में जख्म के निशान है जबकि के0जे सिंह की माँ के शरीर में कोई निशान नही है।

बीते गुरुवार को त्रिपुुरा एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार शांतनु भौमिक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वहीं, इसी महीने बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की भी हत्या कर दी गई थी। बीते एक महीने में पत्रकारों की हत्या का यह तीसरा मामला है।

You May Also Like

Leave a Reply