शासन-प्रशासन के फरमान के बाद भी एम0डी0डी0ए नही हुआ टस से मस

Please Share

देहरादून: एमडीडीए के तमाम कारनामे तो आये दिन सामने आते ही रहते है लेकिन एम0डी0डी0ए अब मुख्यमंत्री के आदेश की भी धज्जिया उड़ाने लग गया है।

मामला ट्रांसपोर्ट नगर का है जहां कि सड़क के निर्माण का आदेश मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री द्वारा कई बार दिया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके एम0डी0डी0ए के कानों में जूं ताे रेंगी लेकिन मात्र खानापूर्ति के लिए।

एम0डी0डी0ए ने ट्रांसपोर्ट नगर के गड्डो को भरने के लिए पत्थर-रोड़े तो गड्डे में बिछाई लेकिन एम0डी0डी0ए ने कार्य आधे में ही छोड़ दिया जिसके चलते कल रात माल से भरा एक ट्रक गड्डे में फसने की वजह से पलट गया। ट्रक पलटने की वजह से पांच लोगों की जान बाल-बाल बची। 

अगर एम0डी0डी0ए ऐसे ही सोता रहा तो आये दिन ऐसे हादसे ट्रांसपोर्ट नगर में होते रहेंगे लेकिन हर ‘किसी के लिए जाको राखे साईयां मार सके न कोई’ कहावत सच साबित नहीं हो पाएगी। 

एम0डी0डी0ए मूक दर्शक बन आय-दिन ऐसे हादसों को निमंत्रण दे रहा है और सड़क से जुड़े सवालात पर जल्द ही सड़क बनने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन धरातल में ये आश्वासन कितने सच साबित हो रहे है इससे तो हम सब वाकिफ है ही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply