ऑल्टो कार और जेसीबी मशीन की हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दारोगा की मौत

Please Share

ऑल्टो कार और जेसीबी मशीन की हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दारोगा की मौत 2 Hindi News Bharat »

डोईवाला: डोईवाला से हरिद्वार जा रही एक ऑल्टो कार की नुनावाला गुरुद्वारे के सामने एक जेसीबी के साथ जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन घायल व्यक्ति में से एक व्यक्ति (दारोगा) हुकुम सिंह रोथान की हॉस्पिटल ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई जब कि घटना के बाद जेसीबी मशीन का ड्राइवर घटनास्थल से फ़रार हो गया।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए एसएचओ डोईवाला ने बताया कि मृतक हुकुम सिंह पुलिस में दरोगा के पद पर उत्तरकाशी के धरासू में तैनात थे जो वर्तमान में डोईवाला के जौलीग्रांट के लेन नं 2 (आदर्श नगर) में रहते थे। डोईवाला पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

इस दुर्घटना के वक्त दरोगा की पत्नी, सास और ड्राइवर साथ में थे। इन तीनों को भी गंभीर चोटें आईं हैं, जिनका इलाज डोईवाला के जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply