कल उत्तराखंड आ रहे हैं रेल मंत्री सुरेश प्रभु, राज्य को मिल सकता है तोहफा

Please Share
कल उत्तराखंड आ रहे हैं रेल मंत्री सुरेश प्रभु, राज्य को मिल सकता है तोहफा 1 Hindi News Bharat »

 उत्तराखंड की जनता को अब जल्द ही रेल की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु कल सुबह 9 बजे केदारनाथ में पूजा अर्चना कर बद्रीनाथ को रवाना होंगे। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि सुरेश प्रभु चारधाम रेल विस्तार योजना की भी सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं।

बता दें कि 13 मई को रेल मंत्री सुरेश प्रभु बद्रीनाथ धाम पहुंचकर लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे चार धाम रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। चारधाम रेल प्रोजेक्ट के शिलान्स के इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी मौजूद होने की खबर है। जिसके लिए केदारनाथ प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी है।

You May Also Like

Leave a Reply